देश दुनियाभर में आज का दिन फादर्स डे के रूप मे
देश दुनियाभर में आज का दिन फादर्स डे के रूप मे मनाया जा रहा है।
यह जश्न पहली बार साल 1910 में मनाया गया था, लेकिन आधिकारिक छुट्टी का दर्जा इसे छह दशक बाद ही मिल सका।1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के कानून में हस्ताक्षर करने के बाद फादर्स डे अमेरिका में एक स्थायी अवकाश बन गया। 1910 के बाद इस दिन की लोकप्रियता धीरे-धीरे अमेरिका के दूसरे शहरों में फैलनी शुरू हुई और लोगों को अपने जीवन में पिता के समान लोगों का सम्मान करने का अवसर मिला। इस मौके पर लोग पिता को तोहफे देते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं।





