जालौन मे पुलिस द्वारा वलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास
एस पी, अपर एस पी के निर्देशन मे किया गया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनिया
पत्रकार एकता संघ प्रदेश सचिव
@focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन आगामी त्यौहारों (बकरीद, कांवड यात्रा, मुहर्रम) आदि को दृष्टिगत रखते हुये किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में दंगा एवम बलवा आदि से निपटने तथा इनके नियंत्रण हेतु कस्बा जालौन में
- पुलिस अधीक्षक जालौन डा इरजराजा
- अपर पुलिस अधीक्षक जालौन असीम चौधरी तथा
- क्षेत्राधिकारी जालौन रविन्द्र गौतम प्रतिसार निरीक्षक जालौन

की उपस्थिति में दंगा नियन्त्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया ।
बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बल्वाई बने लोगों (भीड़) को तितर बितर करने हेतु बलवा ड्रिल के अंतर्गत कार्यवाही करायी गयी तथा पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी एवं बल्वा ड्रिल का डिमॉन्सट्रेसन कराया गया तथा प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया ।
ड्रिल के दौरान ड्रोन कैमरे से मार्गों का निरीक्षण व निगरानी की गयी ।सभी आपसी सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।







