नागाणी ग्राम पंचायत मे सरकार के बजट योजना अंतर्गत

शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न।

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन हुआ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागानी मे।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के उद्घाटन में मुख्य अतिथि श्रीमती भारती देवी (सरपंच ग्राम पंचायत नागानी) द्वारा किया गया l खेलों के शुभारंभ के इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री दोलाराम जी (पंचायत समिति सदस्य रेवदर )रहे l

इस अवसर पर अतिथि व समाजसेवी श्री देवेंद्र सिंह देवड़ा ,श्री दलपत सिंह देवड़ा (पूर्व उप सरपंच व जनप्रतिनिधि ,श्री छतर सिंह (जन प्रतिनिधि ,श्री मोटाराम ,चौधरी श्री मानाराम जी ,श्री देवाराम जी, श्री नागेंद् सिंह चौधरी जी, की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही l
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गंगा सिंह जी देवड़ा द्वारा की गई l खेलों का आयोजन श्री मदन सिंह दहिया के नेतृत्व में किया गया l विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा l

उद्घाटन के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथि गण के सम्मान में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए l खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई l

उन्हें बताया गया कि राजस्थान में ग्रामीण खेलकूद व प्रतियोगिता के निर्धारित व विधियों का निष्ठा पूर्वक, ग्रामीण खेलकूद व देश के गौरव के लिए सच्ची क्रीड़ा व भावना से भाग लेंगे l

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागणी मे लगभग 260 लड़को व लगभग 163 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया

Share.