Spread the love

रिचा आर्टिस्ट्री ब्यूटी सैलून का भव्य उद्घाटन पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के हाथों हुआ सम्पन्न

 महिलाएं हों या पुरुष, आज सभी अपने सुंदर लुक प्रति सजग नजर आते हैं। खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम दे रहे हैं ब्यूटी पार्लर ।

जब सभी खूबसूरत नजर आना चाहते हैं, तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन्स का काम भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। यही वजह है कि ब्यूटीशियन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। आज के फलते-फूलते स्वरोजगारों पर अगर नजर डालें, तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा।

पहले माना जाता था कि महिलाओं के लिए महिला ब्यूटीशियन और पुरुषों के लिए पुरुष ब्यूटीशियन ही होना चाहिए, लेकिन बड़े शहरों और फैशन के बढ़ते ट्रेंड इस सीमा को बेमानी बना दिया है। लोगों की पुरानी धारणाएं टूटती जा रही हैं।

 

★ इसी कड़ी में रामनगर में अवध काम्प्लेक्स के बगल में रिचा आर्टिस्ट्री लेडीज ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी एवं विजय चौधरी के हाथों सम्पन्न हुआ 

बताया गया कि ब्यूटी पार्लर में मसाज, हेयर कटिंग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा आदि का काम किया जाएगा, साथ ही सौंदर्य सम्बन्धी सामग्री भी मिलेगी, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को आगे लाने के लिए वह तत्पर हैं। ब्यूटी पार्लर की संचालिका रिचा निरंजन ने कहा कि व्यापार के साथ साथ ग्राहकों की सेवा एवं महिलाओं को आगे ले जाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। मौके पर यशोधरा चौधरी, मीना निरंजन, डिम्पल भसीन, अर्चना निगम, सुरभि पटेल , दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनीषा, आलोक निरंजन समेत शहर के कई सभासद शहर के सभी गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे, सभी ने संचालक को बधाई प्रेषित की।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)