देवरिया भाटपार रानी थाना मे तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र के उसरा टोला दनौर मे एक पिक अप पर कुछ लोगों द्वारा गोवंश पशु लादा जा रहा है। इसके बाद उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मय हमरहियो का.अजित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार यादव,विशाल चौहान के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर एक अदद पिकप यूपी 52 AT 2753 को पकड़ा। जिसमे छ:अदद गोवंशीय पशुओ को बरामद किया। उस पिकअप से  इम्तियाज अंसारी 35 पुत्र सहबान अंसारी निवासी ग्राम सवरेजी थाना खामपार जनपद देवरिया व वखुरशीद 29 पुत्र खुश मोहम्मद निवासी ग्राम सवरेजी  थाना खामपार जनपद देवरिया  को मौके से गिरफ्तार करअग्रिम कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 145 धारा 3/5 A /8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश व धारा 11 पशुओं के प्रति करूरता का निवारण अधिनियम 1960 विरुद्ध इम्तियाज अंसारी पुत्र सहबान अंसारी व वखुरशीद पुत्र खुश मोहम्मद एवं कमल हाशमी पुत्रजीना हाशमी निवासी भवानी छापर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया एवं दो अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है बाकी अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे।जिनकी तलाश जारी है

Share.