डीएम ने आगामी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती पर आयोजित होने वाले समारोह एवं विविध कार्यक्रमों की रुप रेखा के संबंध में दी जानकारी
देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि आगामी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती पूरे जनपद में समारोह एवं विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध बताया है कि प्रातः 06 बजे सामूहिक प्रार्थना सभी धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा, 06.30 बजे प्रभात फेरी समस्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओ के द्वारा किया जाएगा। 07 बजे फिट इंडिया फ़्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 9 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मानित किया जाएगा। 9.30 बजे ओवर ब्रीज के पास में रहने वाले रोगियों/विकलागों की बस्ती व मलीन बस्ती (परशुराम चौक सी० सी० रोड) की सफाई कार्य, 10बजे से जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण, साक्षरता सामग्री का कैदियों में वितरण (50 कैदियों को) किया जाएगा। 10.30 बजे जनपद में स्वास्थ क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी/सामाजिक कार्यक्रर्ता, पुलिस कर्मी एवं रक्तदान करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह, रेडक्रास अधिकारियो का सम्मान समारोह तथा राजकीय बाल गृह में फल वितरण किया जाएगा। 11 बजे सूतयज्ञ (चरखा यज्ञ) द्वारा-गाँधी आश्रम स्थान-गाँधी आश्रम कार्यालय, दोपहर 12 बजे रोगियों को फल वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल देवरिया व जिला महिला चिकित्सालय में किया जाएगा। अपराह्न 01 बजे सफाई अभियान नगर पालिका एवं टाउन एरिया एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों में अच्छी सफाई व अच्छे कार्य करने वाले 3 कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। 02 अक्टूबर के पूर्वाह्न में स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। सबसे अच्छी सफाई करने वाले नायको को अध्यक्ष/प्रशासक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।