
देवरिया जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरु हो गई है। इसके लिए विद्यालयों ने भौतिक संसाधन युक्त आधारभूत सूचना को यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसकी जांच के लिए डीएम ने 18 टीम का गठन किया है। सलेमपुर और देवरिया ब्लॉक में स्कूल अधिक होने के चलते दो टीम को लगाया गया है। इसके अलावा 14 ब्लाकों में एक-एक टीम लगाई गई है। यह टीम सभी स्कूलों में पहुंच कर मौजूद संसाधनों की जांच करेगी। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में केन्द्रों का निर्धारण प्रयागराज से किया जाना है। वर्ष 2024 में छात्रों के बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन विद्यालयों को स्कूल के कमरे, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, नल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, आस पास के स्कूलों की दूरी, सड़क से स्कूल की दूरी समेत अन्य भौतिक संसाधनों के बारे में जानकारी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिले में राजकीय, वित्त पोषित व वित्त विहीन के कुल 553 विद्यालय हैं। डीएम ने स्कूलों द्वारा वेबसाइट पर लोड भौतिक संसाधनों की जांच के लिए 18 टीमों का गठन किया है। यह टीमें प्रत्येक विद्यालय में जाकर भौतिक संसाधनों का सत्यापन करेगी।
डीएम अखंड प्रताप सिंह द्वारा बनाई गई टीम में देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के लिए अध्यक्ष उप जिलाधिकारी और सदस्य तहसीलदार, सलेमपुर तहसील क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी, सदस्य तहसीलदार, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के एसडीएम अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के एसडीएम अध्यक्ष और तहसीलदार को सदस्य, बरहज तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष और तहसीलदार को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही दो दो सदस्यों की ब्लाकवार ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें बनकटा ब्लाक में सह जिलाविद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सरोज, सुधीर कुमार सहायक अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, सलेमपुर ब्लाक में अबरार अहमद वित्त एंव लेखाधिकारी और सुनील पासवान सहायक अभियंता नलकूप खंड-2 सलेमपु देवरिया सदर प्रदीप शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज और प्रकाश प्रसाद सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, देसही देवरिया में डॉ. राजेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, राकेश कुमार शुक्ला सहायक अभियंता, तरकुलवा महेन्द्र प्रसाद प्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक और सुरेश कुमार जायसवाल सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, देवरिया सदर में ज्ञानेश पाण्डेय और क्षितिश जायसवाल सहायक अभियंता, गौरीबाजार में प्रीति सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य और आदित्य कुमार यादव सहायक अभियंता, भलुअनी में पूजा दीक्षित और अजय कुमार सिंह सहायक अभियंता, भाटपाररानी ब्लाक में ग्रीष्मा वर्मा प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकुंवर सहायक अभियंता, रुद्रपुर ब्लाक में रामजीत यादव प्रधानाचार्य, संजय सिंह सहायक अभियंता, भागलपुर में सुरेन्द्र प्रसाद प्राधानाध्यापक, संजय कुमार सहायक अभियंता, सलेमपुर ब्लाक में पवन कुमार मिश्रा और अंकित कुमार वर्मा सहायक अभियंता, बैतालपुर में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधानाध्यापक, अक्षय कुमार सहायक अभियंता, बरहज में शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय और अशोक कुमार द्विवेदी सहायक अभियंता, पथरदेवा सुभाष यादव प्रधानाध्यापक और डीके केशरवानी शामिल है।
जिले के विद्यालयों ने उपलब्ध भौतिक संसाधन पोर्टल पर अपलोड किया है। इसकी जांच के लिए टीम बनाई गई है। जो स्कूलों में पहुंच कर संसाधनों की जांच किया जाएगा।





