
देवरिया भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बहोरंवा ग्राम से शाने मोहम्मदी कौतुल हिंद कमेटी द्वारा हाफ़िज अर्शेआलम मिस्वाही के नेतृत्व मे बड़े धूम धाम से शान्ति पूर्वक सदभावपूर्ण माहौल मे मदरसे के छात्र/छात्राओं ने ईद ए मिलाद उन नबी मुबारक हो, वो अर्श का चरागाह है,मै उसके कदमो की धूल हुँ, ऐ जिंदगी गवाह रहना,मै गुलामे रसूल हुँ,के नारे के साथ मोहम्मदी जुलुस निकाल कर गाँव के हर घर होते हुए नेटूआवीर से बखरी- बहोरवां मठिया होते हुए बहोरंवा मदरसा पहुँच कर जुलुस का समापन किया।
इस अवसर पर हाजी निजामुद्दीन अंसारी, मो.असगर, हैदर अली,मोबारक,असगर अली(शिक्षक),सगीर अंसारी,ज़ाकिर अंसारी,अख्तरअली(बबलू),अजमुल्लाह,कालामुद्दीन,इदरीशअंसारी,मो.नसीर,अफजल,खालिद,वैश मोहम्मद,अकरम, ऐनुलअंसारी,सद्दाम,कलम,कयामुद्दीन(डब्लू),याक़ूब,अलीशेर,शौकत,लतीफ अंसारी , मेहरुद्दीन, मो.जाहिद,रुस्तम अली, जब्बार अंसारी,दोस्तमोहम्मद व अनवर अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।इस मौके पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त के लिए खामपर थाने पर तैनात का.मुन्नी लाल सिंह व गार्ड मैनेजर सिंह ड्यूटी पर उपस्थित रहे।





