जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज झांसी पहुंची, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन की गूंज अब झांसी तक पहुंच गई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
वीरांगना लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आगे भेजने का आश्वासन दिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
रिपोर्ट: जहूर अहमद खान, फोकस न्यूज़ 24×7, झांसी।





