Spread the love

*मक्के के खेत में सड़क के किनारे शव मिलने से आम जनमानस में खौफ की माहौल

प्रतापपुर (देवरिया) :-श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली यादव टोला व मिश्रौली घाट के मध्य झरही नदी के बगल रास्ते  के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है ।

मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान प्रह्लाद दुबे कि उम्र लगभग (60) पुत्र श्याम नारायण दुबे ग्राम खलवा ,थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है इनके पत्नी का नाम निर्मला देवी उम्र लगभग (53) वर्ष है इनके दो लड़के अभय जिसकी शादी हो गई है

शुभम दुबे व एक लड़की जिसका नाम पिंकी कुमारी है मृतक तिलहर चीनी मिल शाहजहांपुर में काम करता था पिछले साल ही रिटायर्ड हुए था श्रीरामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपनी पुलिस टीम छोटेलाल, बृजेश,आदि के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजें l

Share.