मिशन शक्ति फेज 4 का शुभारंभ व सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री जी द्वारा लाइव प्रसारण के कार्यक्रम को मेडिकल ऑडिटोरियम उरई में सभी के द्वारा देखा गया।
जनपद के सम्मानित जन-प्रतिनिधि गण एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का शुभारम्भ मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम मे किया गया।
इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों,डायल-112 तथा स्कूल की छात्राओं तथा महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।
**मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत जागरूकता रैली निकली*
मिशनशक्ति फेज-4 के विशेष अभियान के अवसर पर कलैक्ट्रेट परिसर से टाउनहाल तक रैली का शुभारम्भ किया गया जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी द्वारा लाइव प्रसारण के कार्यक्रम को मेडिकल ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मिशन शक्ति फेज 4 का शुभारंभ। जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में
उरई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मिशन शक्ति फेज 4 का शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।
महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।योगी सरकार ने बालिकाओं के प्रति आमजन की सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की।
जिसके अन्तर्गत लाभार्थी बालिका को 15,000 रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया जाता है। अब तक प्रदेश में 16.24 लाख पात्र बालिकायें लाभान्वित हो चुकी हैं। प्रदेश में 29 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये का निराश्रित महिला पेंशन दिया जा रहा। सरकार के प्रयासों से महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं।
सदर विधायक ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं नए भारत की शिल्पकार हैं।
नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का शुभारंभ शक्ति स्वरूपा नारी के सशक्तिकरण के लिए की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक तीन लाख से अधिक लोगों का विवाह हुआ है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती व धात्री माताओं को छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विधायक माधौगढ ने कहा राज्य सरकार की योजनाओं का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में 1584 थानों में महिला हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से लैंगिक अनुपात सुधरा है और आर्थिक क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है, जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए अल्प प्रवास परामर्शीय सेवाएं, विधिक परामर्श एवं चिकित्सकीय व पुलिस सहायता उपलब्ध है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि महिलाओं के लिए 1090, 181 एवं 112 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर मौजूद है जहां शिकायत दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ , सीएमओ एडीएम प्रशासन एएसपी डीआईओएस डीपीओ प्रोबेशन बीएसए डीपीओ आईसीडीएस डीएसटीओ डीसीमनरेगा सहित विभिन्न विभागो से अधिकारी गण मौजूद थे।






