कस्बा पूंछ में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा
पूंछ। कस्बा पूंछ में पांचवे दिन श्री अष्टभुजी माता मंदिर प्रांगण में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
अष्टभुजी माता मंदिर की उपासना के प्रतीक नौ दिवसीय पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
पंडाल एवं मंदिरों में आदिशक्ति जगत जननी माँ विराजमान है जिससे सम्पूर्ण ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना है। भक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के जयकारों से पूरा गाँव गुंजयमान हो रहा है पूजा अर्चना एवं आरती के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दरबार में उमड़ रहे है। गाँव के श्री अष्टभुजी माता मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है और जयकारे गूंजने लगते हैं। दर्शन पूजा पाठ आराधना का सिलसिला सुबह से रात तक चलता रहता है, वहीं कस्बा में सुबह एवं शाम को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।और मां भगवती की आरती शंकर पुजारी ने की। वही शंकर पुजारी ने बताया कि देवी माँ का प्रतिदिन अलग-अलग श्रंगार किया जा रहा है। कस्बा पूंछ में देवी जी विराजमान हैं जो भी श्रद्धालु माता के दरबार में सच्चे भाव एवं मन से अर्जी लगाता है माॅं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
इस अवसर पर कस्बा पूंछ के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।





