आटा पुलिस ने विभिन्न धाराओ मे दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कालपी डा देवेन्द्र पचौरी के निर्देशन मे थानाध्यक्ष आटा अर्जुन सिंह ने धारा 153ए/295ए , 67 आई टी एक्ट के तहत अभियुक्त कल्याण सिंह पुत्र राजपाल सिंह पाल निवासी ग्राम बारा थाना आटा को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर आरोप की सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था को आहत करने वाली पोस्ट सेण्ड की थी! एक अन्य अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद उर्फ लल्ला पुत्र कालका निवासी ग्राम भदरेखी थाना आटा को धारा 323/498ए/304 बी /316 व 3/4 डी पी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उपरोक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी