जिले की तीन बेटियों को मिलेगा प्रखरबुद्धि पुरस्कार
~~~~~~~~~~
■तीनों टॉपर्स को 7 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित
••••••••••••••
■2012 से डॉ दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में दिया जा रहा पुरस्कार
••••••••••••••••
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ
उरई। गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में 2012 से दिया जाने वाला 2023 का प्रखरबुद्धि पुरस्कार इस बार तीन टॉपर्स को मिलेगा। पुरस्कार पाने वाली तीनों बेटियां हैं जो सात जनवरी को सम्मानित होंगी।
प्रखरबुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम और सचिव डा. अंकुर शुक्ला ने बताया कि 7 जनवरी रविवार को मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।
इसमें विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विषय में एमए टॉपर आकांक्षा पटेल, अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में बीएससी टॉपर रोशनी सिंह और सीबीएससी बोर्ड में इंटर जिला टॉपर मार्निंग स्टार कालेज की आशी श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ दिनेश चंद्र द्विवेदी के सम्मान में घोषित प्रखरबुद्धि पुरस्कार 2012 से उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में टॉप किया है।
यह पुरस्कार जीतने वाली ज्यादातर छात्राएं ही हैं।2016 में सिद्धांत पटेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक मात्र छात्र हैं।
डा राकेश द्विवेदी के हवाले से व डा. अंकुर के अनुसार पुरस्कार समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।





