एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने नवागत एडीजी जोन डा0 के0 एस0 प्रताप कुमार को कार्यभार सौंपा व दीशुभकामनाएं।
एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने नवांगत एडीजी जोन डा0 के0 एस0 प्रताप कुमार को कार्यभार सौंपा और नए पदस्थान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पहले भी इसी शहर के SSP रह चुके हैं कहा- यहां की हर एक चीज से मे वाकिफ हूं’
गोरखपुर के नए ADG जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार बुधवार को गोरखपुर में ज्वॉइन कर लिया।
यहां अपना पदभार संभालने के साथ उन्होंने कहा कि गोरखपुर जोन को अपराध मुक्त जोन बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी
आगे उन्होंने कहा कि जोन से सटे सभी जनपदों के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बराबर रखी जाएगी और असंवैधानिक गतिविधियों पर बराबर नजर रखी जायेगी हमारे कार्यालय पर आने वाले हर फरियादियों की समस्याओ का निस्तारण किया जाएगा किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
गोरखपुर डा0 प्रताप कुमार के लिए कोई नया नही है गोरखपुर में वर्ष 2002 में बतौर एसएसपी भी रह चुके हैं।
गोरखपुर जोन के ही बलरामपुर में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं यहां की मूलभूत समस्याओं से रूबरू होने वाले श्री कुमार के लिए कोई नया नहीं होगा
सही कार्यों को करने में उन्हें तनिक भी हिचक नही लगती है वहीं गलत कार्य कराने या उसकी पैरवी करने वालो को वे पसंद भी नहीं करते। पीड़ित अपनी समस्या लेकर उनसे स्वयं मिले उसकी पूरी मदद की जाएगी, किसी बिचौलिए को साथ न लेकर आए तो और बेहतर होगा।बताते चले कि पीएसी मुख्यालय में बतौर एडीजी की तैनात हाल ही में पीएसी स्थापना दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ रहे।
इस दौरान एडीजी डा के एस प्रताप कुमार की सराहनीय कार्य शैली की सीएम ने खूब तारीफ किया था और गोरखपुर जोन का एडीजी की तैनाती कर सीएम ने उन्हें इनाम के रूप में दे दिया।
आईपीएस श्री कुमार मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं।
इसके पूर्व पीएसी मुख्यालय लखनऊ में एडीजी के पद पर तैनात रहे। श्री कुमार प्रयागराज जैसे जोन के साथ ही एडीजी क्राइम, सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।
सर्किट हाउस पर एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार का गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया 
सर्किट हाउस पर
■आईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड
■वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई
■एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने किया स्वागत।





