सीएम योगी आदित्यनाथ 6 और 7 जनवरी को गोरखपुर में रहेंगे
■ 2 दिन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी
■संकल्प यात्रा के तहत 4 कार्यक्रमों में जाएंगे सीएम योगी
■6 जनवरी को सबसे पहले संझाई वार्ड जाएंगे, विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे सीएम
■7 जनवरी को राप्तीनगर, झरना टोला में संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
सूरजकुंड स्थित निरंकारी भवन के पास पहुंचेंगे, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे, संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ सकते हैं। यहां उद्घाटन व शिलान्यास से संबंधित कई कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जनवरी को दोपहर बाद आ सकते हैं। आरपीएम एकेडमी के चेयरमैन अजय शाही के मुताबिक, पॉम पैरीडाइज स्थित शाखा का उद्धघाटन करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
इसके बाद सीएम दो अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सात जनवरी को सुबह जनता दर्शन में फरियादियों से मिलकर वह लखनऊ रवाना हो सकते हैं।






