पिस्टल के साथ दो युवक की गिरफ्तार।
प्रतापपुर देवरियथाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया में पुलिस टीम द्वारा बरामदगी 01अदद अवैध पिस्टल 32 बोर चालू हालत व 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्तगण
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया द्वारा अपराधो की रोकथाम व बिहार से आने वाले संदिग्ध ब्यक्ति वस्तु/वाहन कि चेकिग एवं गंभीर धाराओ में वांछित अपराधियो एवं वारन्टीयो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के निर्देशन में गठित टीम द्वारा भवानी छापर मे बैरियर लगाकर बिहार से आने वाले संदिग्ध वस्तु वाहन/ब्यक्ति की चेकिग की जा रही थी चेकिग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली की दो ब्यक्ति जीन्न बाबा मजार के पास दो ब्यक्ति अवैध असलहे को लेकर खडे है। तथा कोई संज्ञेय अपराध करने की फिराक में है जल्दी किया जाए तो पकडे जा सकते है। मुखबीर खास की सूचना पर मै प्र0नि0 मय हमराह व पिकेट ड्यूटी पर लगे अधि0/कर्मचारीगण के साथ मुखबीर खास के बताये स्थान पर पहुचकर घेरघारकर हिकमत अमली से घटनास्थल यू0पी0 बिहार बार्डर झरही पुल जामुन के पेड के पास भवानी छापर थाना श्रीरामपुर से पकड लिया गया । पकडे गये ब्यक्ति की नियमानुसार जामातलाशी ली गयी 01अदद अवैध पिस्टल 32 बोर चालू हालत व 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा 02 नफर अभियुक्तगण के विरुद्व थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-014/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट बनाम अभियुक्त 01. पवन कुमार पुत्र सुदामा कुशवाहा उम्र करीब 25 वर्ष साकिन मदन चक हाता थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 2.शिवम सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह उम्र करीब 24 वर्ष साकिन सिरसिया बाबू थाना- श्रीरामपुर जनपद देवरिया को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु मा0न्यायालय सदर देवरिया के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमं
1. प्रभारी निरीक्षक श्री कल्याण सिंह सागर 2.चौकी प्रभारी भवानीछापर उ0नि0 श्री दीपक सिंह 3.हे0का0 सुभाष सिंह 4.हे0का0 बृजेश विश्वकर्मा 5.का0 मनीष कुशवाहा 6.का0 अभिषेक यादव
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास——-
1.पवन कुमार पुत्र सुदामा कुशवाहा उम्र करीब 25 वर्ष साकिन मदन चक हाता थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
1.मु0अ0स0-37/2023 धारा 379/411भा0द0वि0 थाना पठेहरवा जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0स0-76/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना खामपार जनपद देवरिया
3.मु0अ0स0-014/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
2.शिवम सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह उम्र करीब 24 वर्ष साकिन सिरसिया बाबू थाना- श्रीरामपुर जनपद देवरिया
1.मु0अ0स0-247/2020 धारा 394/41/411/506भा0द0वि0 थाना खामपार देवरिया
2.मु0अ0स0-265/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना खामपार देवरिया 3.मु0अ0स0-014/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया






