Spread the love

चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज एवं पी.जी. महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चिरगांव। चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज एवं पी.जी. महाविद्यालय, बरल, चिरगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रेम कुँअर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रमेश चंद्र दांगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री मैथली दांगी, श्री प्रीतम राजपूत, पूर्व प्रधान बरल, संरक्षक श्री ब्रजराज सिंह यादव एवं श्री शिवम् यादव मौजूद रहे।

महाविद्यालय के प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह यादव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां शिक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के दीक्षांत समारोह में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में महाविद्यालय की छात्राओं को मेडल एवं उपाधि से सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि आस्था दीक्षित (चिरगांव) ने बीएससी, साक्षी श्रीवास्तव (सिमथरी) ने बी.कॉम तथा दीक्षा (मियांपुर) ने एमए इतिहास में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा एवं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महाविद्यालय की ओर से हर संभव प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पं. ऋषिकेश रावत ने कहा कि 15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है, जब देश लगभग दो शताब्दियों की गुलामी से आजाद हुआ। यह स्वतंत्रता महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, शहीद भगत सिंह के बलिदान, चंद्रशेखर आजाद की निर्भीकता और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं त्याग का परिणाम है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक यादव ने किया। इस अवसर पर सुनील यादव, देवेंद्र राजपूत (उप प्राचार्य), रामेश्वर कुशवाहा, संजय, नीलम यादव, श्वेता, समरजीत, नरेंद्र सिंह, रवि नामदेव, प्रभा, अल्पना, हरनारायण, गुड्डन शर्मा, ज्योति राजपूत, निशा, रोशन बालो, प्रियंका सोनी, उत्तरा, रोशनी, अंजली, मुस्कान राजपूत, अपूर्वा, वंदना, वर्षा गुप्ता, स्नेहा शिवहरे, स्नेहा पांचाल, कुमकुम, रोशनी कुशवाहा, आयुषी यादव, मीना, साक्षी सोनी, रिया गुप्ता, नंदनी, संजीव, राजीव, अवधेश, रोहित, रामकरन, अंकुश यादव, भूपेंद्र, राहुल राजपूत, देव सिंह, आलोक देव एवं किशन यादव सहित समस्त कॉलेज परिवार और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

अंत में प्रशासनिक अधिकारी पं. ऋषिकेश रावत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट : अनुराग तिवारी, पत्रकार

Share.