गल्ला व्यापारी नेअज्ञात कारणों के
चलते ट्रेन से कट कर की आत्महत्या
पूछ थाना क्षेत्र के चितगुवा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक करीब 29 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली / बताया गया है कि ग्राम स्किल निवासी करीब 29 वर्षीय दीपक पुत्र बलराम साहू बीते रात दतिया एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जो बाइक से भांडेर से समथर होते हुए पूछ की ओर आ रहा था तभी वह ग्राम चितगुवा रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर लेट गया और ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मृतक के परिवारजनों को सूचना दी ।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया परिवर्तन मौके पर पहुंचे लेकिन युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दीपक की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी जिसकी एक तीन वर्षीय बेटी है दीपक की पत्नी 8 माह की गर्भवती है वह गल्ला मंडी खरीदने का काम करता था उन्होंने बताया वह बीते कल दतिया एक शादी में गया था वह से वह कल ही लौटा लेकिन वह जानकारी नहीं मिली कि वह कल कहां रहा आज उसने यह खौफनाक कदम उठाया युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।






