ताकि न पनप सके अपराध, पूँछ थाने की कमान संभालते प्रभारी निरीक्षक सम्भ्रांत लोगो से हुए रूबरू
पूँछ झाँसी कस्बा पूँछ थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल द्वारा थाना पूँछ की कमान अपने हाथों में लेकर आज कस्बे सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो से पीस कमेटी के दौरान मुखातिब होते हुए बताया कि अभी हाल ही में ज्ञानवापी पर आए हुए निर्णय के बाद हमे आपसी समन्वय बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक संदेशों से बचना चाहिए सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझ कर करे किसी भी संदेश को फॉरवर्ड करने के पहले उसको पूरा पड़ ले साथ ही विशेष जानकारी को सांझा करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हो सके तो अपने बच्चों को मोबाइल फोन से अधिकतर दूर ही रखे अभिभवकों का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाता है
वही मौजूद ग्राम प्रधानों से चर्चा करते हुए कहा कि अपने गांव के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी जरूर लगवाए ताकि घटनाओं पर अंकुश लग सके साथ ही बैठक में मौजूद स्थानीय व क्षेत्रीय लोगो से जानकारी सांझा की
इस दौरान मुखः रूप से उपनिरीक्षक महेश चंद्र, सत्यदेव पाठक, कुलदीप पवार, सर्वेश कुमार, सहित ग्राम प्रधान पूँछ लाखन सिंह, प्रधान जयदेव पाल, बरोदा वेद प्रकाश वर्मा, ढेरी बलवान सिंह सहित रामराजा राजपूत, रामकुमार गोस्वामी, विकास अग्रवाल रिंकू तिवारी सेसा, नरेन्द्र सविता, सुनील तिवारी, नीरज लखेरा, संतोष वर्मा,आदि मौजूद रहे।





