सपा कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के क्रास वोटिंग कर भाजपा में शामिल होने पर सपाइयों ने फूंका पुतला,लगाया धोखा देने का आरो

 

उरई ।कालपी सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बदला पाला लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता, राज्यसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया मतदान, जनपद के आक्रोशित सपाई ने विनोद चतुर्वेदी के विरोध में मुख्यालय की सड़कों पर निकाला जुलूस अम्बेडकर चौराहा पर फूंका विनोद चतुर्वेदी का पुतला। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, छोटू टाइगर, सपा के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने विश्वासघात कर धोखा देने का आरोप लगा कर नारेबाजी की। वही आम लोगो कहना भाजपा के खिलाफ मिले जनाधार को कालपी विधायक ने ठेंगा दिखाकर सपा के साथ गद्दारी की है। इसके साथ ही विनोद चतुर्वेदी पर पिछले साल दिसंबर में जालौन में करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में उनके बेटे पर बड़ी कार्रवाई हुई थी। कोर्ट के आदेश पर कालपी सीट से सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी के बेटे और उरई नगर पालिका अध्यक्ष के नाती समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

 

इन पर आरोप था कि वसीयत के कागजातों में जालसाज कर संपत्ति हथियाने की कोशिश की गई। जालौन कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने विनोद चतुर्वेदी को गिरफ्तार भी किया। माना जा रहा है कि कार्रवाई के दबाव में उन्होंने भाजपा के खेमे में जाने का फैसला किया है। विनोद अखिलेश के डिनर में भी नहीं गए थे।

Share.