आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना काफी बड़ी चुनौती है परफेक्ट लुक पाने के लिए इन दिनों कई ट्रीटमेंट्स उपलब्ध है उन्ही में से एक आज उरई में स्टेशन रोड पर पीएनबी बैंक के सामने वाली गली में एक रॉयल फिश स्पा नाम का प्रतिष्ठान खुला है जिसका उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति निधि विजय चौधरी जी ने किया एवं दुकान मालिक श्री दीपू गौतम जी को उजव्वल भविष्य व व्यापार में तरक्की की शुभकामनाएं प्रेषित की
बता दें की फिश स्पा एक तरह की थेरेपी है जो की इस समय
लोगों में काफी प्रचलित है जिसमें गर्रा रूफा नाम की मछलियो का इस्तेमाल किया जाता है जो आकार में बहुत छोटी होती है यह मछलियां आपके पैरों में धीरे-धीरे काटते हैं जिससे आपको गुदगुदी का एहसास होगा पैरों में काटने के दौरान यह मछलियां आपके पैरों से बैक्टीरिया वह डेड स्किन को निकालकर अलग कर देती हैं। मसाज के नए तरीके के जरिए लोग अपने पैरों को सुंदर बनाने के साथ ही रिलैक्सेशन भी हासिल करा सकते हैं
फिश स्पा करने के लिए कांच के एक जार या टब में पानी डालकर पेडीक्योर किया जाता है. इस जार में मछलियां पहले से ही मौजूद रहती हैं यह स्पा युवा वर्ग में काफी प्रचलित है
संचालक ने बताया कि इस मसाज से पैरों को काफी ज्यादा आराम महसूस होता है. इससे पैरों की गंदगी खत्म हो जाती है. पैरों की डेड स्किन खत्म हो जाती है. यह पैरों को मुलायाम बनाती है. खुजली और दाग-धब्बों को भी दूर करती है. उरई में यह एक नई तरह का ट्रीटमेंट है. अभी तक देश के महानगरों में फिश स्पा कराने वाले सेंटरों की भरमार थी. अब उरई में भी यह देखने को मिल रहा है.





