झांसी रोड जेके हाउस के पीछे स्थित गुरुकुल मॉडर्न एकेडमी के उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र निरंजन जी ने माल्यार्पण कर श्रीमती गिरिजा चौधरी जी का स्वागत किया। श्रीमती गिरिजा चौधरी ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ करके लोगों को संबोधित करते हुए का शिक्षा व अमूल्य धन है जो कभी समाप्त नहीं हो सकता। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। वही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। वही स्कूल के डायरेक्टर से बात करते हुए उन्होंने बताया की स्कूल PG से कक्षा 8 तक इंग्लिश मीडियम है और स्कूल में सारी आधुनिक सुविधाएं हैं। तथा डे बोर्डिंग क्लासेस,
नवोदय क्लासेस , सैनिक व मिलिट्री स्कूल की भी क्लासेस लगाई जाती है इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर राम रूप निरंजन व प्रिंसिपल मानवेंद्र सिंह तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
Previous Articleउरई में पहली बार खुला फिश स्पा सेंटर
Next Article भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में
Kartikey Gubreley FocusNews24×7
कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)





