बजी शहनाई मौनी मंदिर समिति के बाईसवें विवाह समारोह में परिणय सूत्र मे बंधे 51 नवयुगल जोड़े, नव दंपतियों को संस्था के पदाधिकारियों ने दिया आर्शीवाद

 

उरई। माॅ संकटा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में मौनी मंदिर के समीप राठ रोड़ पर बाईसवें सामूहिक विवाह में 51 नवयुगल एक-दूजे का हाथ थामकर जीवन साथी बन गए। इन सौभाग्यशाली जोड़ों को समिति के पदाधिकारीयों ने आर्शीवाद दिया।

पिछले इक्कीस बर्षो से लगातार श्री माॅ संकटा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान मे बाईस वाॅ सर्वजातीय सामूहिक विवाह महायज्ञ की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बसंत महेश्वरी तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश ने किया। प्रति वर्ष गरीब कन्याओं की शादी समिति के पदाधिकारी अपनी बेटी की तरह धूमधाम और उत्साह से करते हैं। मंगलवार को विवाह समारोह में भी किसी तामझाम की कमी नहीं थी। वैवाहिक संस्कार वैदिक रीतिरिवाज से कराए गए। बाकायदा मंदिर परिषर से बारात निकाली गयी सभी दूल्हे घोड़ों पर सवार थे। एक दुल्हा कार मे सवार था दूल्हों मे 28 वाॅ विशेष दूल्हा दिव्यांग धर्मेन्द्र-कुशमादेवी थी। बैंडबाजों की धुनों के साथ घण्टाघर, शहीद भगत सिंह चौराहे होते हुए गोपाल गंज सब्जी मण्ड़ी तिराहे पुन: मंदिर मे प्रवेश कर गई। राठ रोड़ पर जयमाला पण्ड़ाल बनाया गया जहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था। बसंत महेश्वरी ने बताया कि प्रतिवर्ष मातारानी की कृपा से और हमारी संस्था के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से यह विवाह यज्ञ सम्पन्न हुआ है। महामंत्री राकेश गुप्ता (बैंक) ने कहा कि गरीब कन्याओं एवं दूरदराज के लोगों को प्रतिवर्ष अपनी कन्याओं के लिए विवाह हेतु चिन्ता नहीं करनी पड़ती है। संस्था के उपाध्यक्ष संजय दुबे नारायणपुरा एवं राकेश पालीवाल पूरी निष्ठा एवं लगन से समस्त वैवाहित कार्यक्रम की देख रेख मे लगे रहे । इसके अलावा कन्याओं के उपहार इत्यादि के लिए पैसों की कमी नहीं होने पाती है। अवधेश तिवारी, लालू के द्वारा कन्याओं का विवाह श्रृंगार की व्यवस्था की जाती है। मन्दिर के संरक्षक कमलेश भाई जी, महेन्द्र गुप्ता, शिवराम दादी, सन्तोष खरैया, राजेश वर्धिया, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मुनीम जी, मनोज दुबे, रिप्पू गुप्ता, दिलीप सोनी, आशीष श्रीवास्तव एवं मन्दिर समिति के सभी कार्यकर्ताओं का बड़ा सहयोग रहता है।संस्था के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जनाती और बराती दोनों पक्षों का जोरदार स्वागत किया। विवाह समारोह के बाद दोनों पक्षों के लोगों व अन्य मेहमानों के लिए नास्ते भण्ड़ारे की व्यवस्था भी मण्ड़पम गेस्ट हाउस मे की गई थी। वर पक्ष के लिए स्वयंवर गेस्ट हाउस मे व्यवस्था थी। वही कन्या पक्ष के लिए हीरो एजेंसी मे पण्ड़ाल बनाये गये थे। जिन जोड़ो की शादियाँ हुई उनके नाम सांधना-वीरपाल,माही-अमन,जमुना-शीलू,रंजीता-अर्जुन,रतना-शिवकुमार,मुस्कान-रिंकू, आंकक्षा-राजेन्द्र,खुशबू-नरेन्द्र, सुमन-सुशील, राखी-गोमेश, नीलम-जितेन्द्र,महक-त्रिलोकी,नीलम-प्रदीप, आराधना-गोविंद सिंह, आशाकुमारी-अनुराग, कोमल- सागर, हिमानी-हेमन्द्र, नीलम-लखन, ऊषा-राजकुमार, काजल-रमेश, नेहा-शिवा, राजकुमारी-कपिल कुमार,ममता-विमलकुमार सहित कुल 51 जोड़ो ने एक साथ जीने मरने की कसमे खायी सभी 51 जोड़ो को 46 प्रकार का समान दिया गया जिनमें अलमारी,पंखा,डिनर सेट, चार कुर्सी,रजाई, गद्दा , गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा इत्यादि। इस अवसर पर नरोत्तम गुप्ता, नरेन्द्र कौशल, गोपाल गहोई,नरेश वर्मा, न्यू स्टार ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)