Spread the love

आम आदमी पार्टी संजय सिंह की जमानत मिलने पर संगठन के नेताओं ने जताई खुशी

शहीद भगतसिंह चौराहा पर इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाते किया मिष्ठान वितरण

 

उरई(जालौन)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को शराब नीति में आठ माह से जेल बंद नेता को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जमानत मिलने की खुशी में जनपद जालौन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में आज बुधवार को उत्साह दिखाई दिया।

 

जिसको लेकर जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में हरीकिशन करण,धीरेंद्र चौधरी जिला महासचिव, प्रखर बाजपेई प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ, रामलखन पाल, महेन्द्र कुमार ददरी प्रदेश सचिव, भूपसिंह राजपूत, किशोर सिंह मामा एट, जगदीश गुप्ता, शीलू ठाकुर, महेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष, मिथलेश जिला उपाध्यक्ष सहित आदि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर पहुंच कर ढोल नागाढ़ों के साथ खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरण कर आम आदमी पार्टी नेताओं ने संजय सिंह जिंदाबाद तथा इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के जोरदार नारेबाज़ी की।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)