GT vs RCB कोहली-जैक्स का तूफान देखकर दर्शन हुए खुश

■साथ ही चौके-छक्कों की बारिश के साथ दी टीम को नौ विकेट से जीत।

■मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया जैक्स के बल्ले से 10 छक्के और 5 चौके

आज आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा की पटकनी दी ।
यहाँ जीत के साथ आरसीबी के खाते में छह अंक हुये।
चूंकि अंक तालिका में टीम अभी भी 10वें स्थान पर है। वहीं गुजरात आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर टिकी हुई है।

आज 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया।
यहाँ सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। गुजरात के लिए पहला और इकलौता विकेट साई किशोर ने लिया।
कप्तान इस मैच में 24 रन बनाने में कामयाब हुए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने गुजरात के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और टीम को जीत दिलाई।

आज आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में थे।

उन्होंने 32 गेंदों में इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया।
इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली।
गुजरात के खिलाफ किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए।
इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे किये।

साथ ही आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया।
उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया।
यह जैक्स का आईपीएल करियर का पहला शतक है।
इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच शतक और 10 छक्के लगाए।
उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया।
इस आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मैच में साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाए।
सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋद्धिमान साहा सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 200 रन लगाए।
टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने 84 और शाहरुख खान ने 58 रन की दमदार पारी खेली।
इस जीत के साथ ही आरसीबी ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

आज विराट कोहली के नाबाद 70 रन और विल जैक्स के नाबाद तूफानी शतक (100 रन) से RCB ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया है।
फाफ डु प्लेसी के रूप में RCB को शुरुआती झटका जरूर लगा।
लेकिन कोहली और जैक्स ने टीम को जीत दिलाकर ही सांस ली।
आज की चमत्कारिक जैक्स के बल्ले से 10 छक्के और 5 चौके देखने को मिले।
कोहली ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
RCB की इस सीजन में यह तीसरी जीत है

विल जैक्स ने तूफानी शतक और विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी जड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार 9 विकेट से जीत दिला दी।
गुजरात से मिले 201 रन के बड़े लक्ष्य को RCB ने 4 ओवर रहते चेज कर लिया.
टीम के 11 प्लेयर की लिस्ट है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters