धर्मेंद्र कुमार दुबे को जेई एडवांस में बेहतर प्रदर्शन करने पर क्षेत्र के गणमान्य लोग बधाई देने में पहुंचे घर
भाटपार रानी तहसील जिला देवरिया के ग्राम सरया टोला छरौछा निवासी धर्मेंद्र कुमार दुबे के पुत्र मोहित कुमार दुबे जेई की तैयारी राजस्थान के कोटा में एलन संस्था से कर रहे थे।
इंटरमीडिएट की परीक्षा इन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से 90% नंबरों से पास की ।
मोहित शुरू से पढ़ने में काफी मेधावी रहे है इन्होंने जेई मेन्स के अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है ।
और अपने पहले प्रयास में ही इन्होंने 96.42 परसेंटाइल नंबर लाकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है
मोहित ने बताया कि जेई एडवांस में इससे बेहतर प्रदर्शन करने का मेरा प्रयास रहेगा जिससे देश के बेहतर आईआईटी कालेज में जगह मिले मोहित के बेहतर प्रदर्शन के बाद रिश्तेदारों,ग्रामवासियों,द्वारा लगातार बधाईया मिल रही है!
बधाई देने वालो में सवर्ण आर्मी के प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि हमारे समाज मे प्रतिभा की कोई कमी नही है।
मोहित हमारे प्रिय विकास दुबे के भाई है और इनसे मेरी मुलाकात कोटा में एक प्रवास के दौरान हुई थी ।
मोहित से मैं काफी प्रभावित था मोहित एडवांस में इससे भी बेहतर करे मेरी शुभकामना उनके व समाज के सभी युवाओं के साथ है विकास दुबे,तारकेश्वर दुबे,निर्भय नारायण सिंहः,वेदप्रकाश सिंह,अमित राय,मनीष पाण्डेय,प्रिंस सिंह,उमेश तिवारी, आदि गणमान्य लोग बधाई देने में शामिल थे
गांव :- छरौछा
शिक्षण संस्थान:-
■सैनिक विद्यालय 93 बटालियन लखनऊ से 6वी तक,
■सैनिक विद्यालय मानेसर NSG से 8वी तक,
■12 वी तक का शिक्षा नवोदय विद्यालय ■गुड़गांव से जेई मेन्स की तैयारी एलन कोटा से कर रहे है।
पिता जी:- CRPF में दरोगा है वर्तमान समय मे NSG में दूसरी बार गए है





