20 मई को निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करे मतदाता कहा डी आई जी ने
तीनो जनपदों को हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये सूचना पर तुरत होगी कार्यवाही
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ उ प्र
झांसी पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी कलानिधि नैथानी ने क्षेत्र के मतदाताओ को 20 -05 – 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन मे निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करने को कहा, उन्होने पत्रकारो से रुबरू होते हुये कहा कि तीनो जनपदों जालौन, झांसी, ललितपुर के मतदाता मतदान अवश्य करे और भयमुक्त होकर मतदान करे किसी भी परेशानी मे जारी हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क करे ।
आपकी बात को सुना जायेगा और कृत कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।



