संतुलन बिगड़ जाने से मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई चालक घायल।
चिरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी कानपुर हाइवे पर कक्का ढाबा के पास मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार पुत्र कालका कुशवाहा ग्राम पचार थाना चिरगांव का संतुलन बिगड़ जाने मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की आस पास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे तो देखा की पवन गम्भीर रूप से घायल पड़ा है इतने में 112 पुलिस जीप आ गई और जीप में मौजूद पुलिस कांस्टेबल राजेश कुमार,कांस्टेबल राजेंद्र,कांस्टेबल धीरेंद्र ने आनन फानन में घायल को अपनी पुलिस जीप में डाल कर चिरगांव सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में ले गए जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल झांसी रिफर कर दिया
चिरगांव पुलिस की इस सराहनीय कार्य का सभी लोग चिरगांव पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं।
रिर्पोट अनुराग तिवारी





