हास्टल में रह रहे बच्चों द्वारा खाना खाने के उपरान्त तबियत खराब होने पर इलाज दौरान एक छात्र  की हुई मृत्यु

■मेसर्स कन्हैया इन्टरप्राईजेज, न्यू बस स्टैण्ड चौरी-चौरा, गोरखपुर के संचालक) को गिरफ्तार कर निमयानुसार की जा रही कार्यवाही।

जनपद देवरिया के थाना बरियारपुर क्षेत्रान्तर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में दिनांक 04.08.2024 को हास्टल में रह रहे बच्चों द्वारा खाना खाने के उपरान्त तबियत खराब होने की समस्या पर उनका ईलाज करवाया गया जिसमें 01 एक छात्र जिसका नाम शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव सा0 उम्र करीब 14 वर्ष सा0 भैसहिया रामनगर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज की दिनांक 07.08.2024 को ईलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में मृत्यु हुई थी ।

उक्त घटना के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री जैसवार लाल बहादुर की तहरीर पर थाना बरियारपुर पर मु0अ0सं0 192/2024 धारा 105, 125, 223, 271, 272 बीएनएस का अभियोग बनाम मेसर्स कन्हैया इन्टरप्राईजेज राजेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।

जिसके क्रम में आज दिनांक 11.08.2024 को बरियारपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठपुर देवरिया रोड के पडरीमल मोड के पास से उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 प्रभुनाथ निवासी वार्ड नं0 07 बस स्टैण्ड चौरीचौरा, थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर (मेसर्स कन्हैया इन्टरप्राईजेज, न्यू बस स्टैण्ड चौरी-चौरा, गोरखपुर के संचालक) को गिरफ्तार कर निमयानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1.राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 प्रभुनाथ निवासी वार्ड नं0 07 बस स्टेण्ड चौरीचौरा थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
2.उ0नि0 सत्य प्रकाश यादव थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
3.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
4.का0 रविन्द्र चौहान थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
5.का0 अखिलेश गुप्ता थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।

Share.