उरई। पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग इसे अलग-अलग तरीकों से मना रहे हैं। कहीं पर दही हांडी फोड़ी जा रही है तो कहीं ब्रज की तरह उत्सव मनाया जा रहा है। जालौन में भी सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व खास तरीके से मनाया गया।

उरई नगर की कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय,पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास,सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, नगर पालिका ई ओ राम अचल कुरील,और नगर पालिका सफाई एवम् खाद्य निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने मिलकर विधि विधान से हवन किया। इसके बाद उन्होंने गायों का पूजन किया। उन्हें तिलक लगाया, माला पहनाई और गुड़, चना, फल खिलाकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।

गाय को माता का दर्जा प्राप्त है

 

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी  ने कहा कि श्री कृष्ण को गायों से विशेष प्रेम था। इसलिए गौशाला में गो पूजन कर उन्हें गुड़ चना खिलाया गया। कान्हा गौशाला के केयरटेकर पंकज राजपूत ने भी कहा कि गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। उनकी सेवा करना हमारा धर्म है। इस मौके पर कमलेश प्रजापति,शनि सभासद,दीपक पटेल,माता प्रसाद,अशरफ चेन्नई,शादाब,आशीष कुमार सभासद,अनुज नाग,शुभांशु राजपूत,प्रशांत बाबा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने मिलकर जन्माष्टमी का यह विशेष पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Share.