बीएनआई वाराणसी के तीसरे वार्षिक मेंबर्स दिवस उदभव 3,0 का कार्यक्रम संपन्न हुआ

■बीएनआई के फाउंडर प्रमोद शर्मा एवं अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रवजलित के साथ।

■ कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग शहरों से आए  700 से ज्यादा व्यापारी।

वाराणसी के पांडेपुर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में बीएनआई के फाउंडर प्रमोद शर्मा एवं अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रवजलित कर किया गया

बताते चले बीएनआई वाराणसी पिछले 7 सालों से व्यापारियों के व्यापार करने के तरीके को आसान बना रहा है

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आयुष नरसरिया ने बताया की यह संस्था हर साल अपना मेंबर्स डे सेलिब्रेट करता है जिसमे की बीएनई मेंबर्स को अपने साल भर के बीएनआई परफॉर्मेंस लिए सम्मानित किया जाता है

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कीनोट जो कि एसपी जैन बिजनेस स्कूल मुंबई के प्रोफेसर समिश दलाल ने दिया जिन्होंने फैमिली बिजनेस के महत्व के बारे में व्यापारियों को बताया सीनियर लॉन्च डायरेक्टर हिमांशु गिनोदिया ने बताया कि 14वें चैप्टर के लॉन्च के साथ बीएनआई वाराणसी 650 प्लस मेंबर्स का समूह बनाया गया है

कार्यक्रम के चेयरमैन अमन मेहरा ने बताया इस कार्यक्रम में वाराणसी और भारत के अलग-अलग शहरों से आए हुए 700 प्लस व्यापारियों ने अपने उपस्थिति दर्ज की।

सीनियर सपोर्ट डायरेक्ट अंशु मल्होत्रा ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएन आई वाराणसी के सदस्यों को अन्य क्षेत्रों से आए हुए सदस्यों के साथ मजबूत बिजनेस रिश्तो को बनाने के उद्देश्य किया जाता है। कोलकाता से आए हुए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विमल संमल ने बताया व्यापारियों को उनके बिजनेस लक्ष्यो तक पहुंचने में उनकी मदद करता है लखनऊ से आए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय तिवारी ने मेंबर्स को उनके साल भर की उपलब्धियां के लिए पुरस्कार वितरित किए ।

कार्यक्रम का संचालन जय खाचंदानी व डॉक्टर श्वेता सरीन ने किया।

Share.

मेरे अल्फ़ाज.......... मैं पत्रकार हूं मैं खोज हूँ , मैं विचार हूँ , मैं अभिव्यक्ति,की पुकार हूँ मैं सत्य का प्रसार हूँ मैं पत्रकार हूँ | किसी सच की, तलाश में या किसी शक के ,आभास में मैं किसी लाचार का विचार हूँ या किसी नेता पर प्रहार हूँ मैं पत्रकार हूँ | मैं चाहूँ तो, राई का पहाड़ बना दूं | या महज़ ,आरोप की सज़ा सुना दूं मैं चाहूँ तो बिन बात ,की हवा बना दूं या किसी ,उठती आवाज़ की भ्रूण हत्या करवा दूं मैं विधि का विधान हूँ हां मैं पत्रकार हूँ |