Spread the love

25 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

रिपोर्ट: रोहित सेठ वाराणसी 

https://focusnews24x7.com

वाराणसी दिनांक 10.09.2024 को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा उ.प्र. (रजि.) के प्रांतीय आवाहन पर वाराणसी जनपद इकाई द्वारा तर प्रदेश में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, वाराणसी पर एक दिवसीय बरना-प्रदर्शन करते हुए सायं 4 बजे मा० राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री माध्यमिक, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक साध्यमिक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन बोर्ड एवं प्रमुख शिक्षा सचिव माध्यमिक को सम्बोधित 25 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

उक्त धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री कुंवरजीत इलाहाबादी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन 2023 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 18 एवं 21 को प्रथावत सम्मिलित किया जाय।

प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज कुमार विमल ने कहा कि 01 अप्रैल 2005 के बाद चयनित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया आय।

उक्त अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी हृदय राज कपूर ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाय एवं प्रबंधकीय व्यवस्था समाप्त किया जाय। प्रांतीय कार्यकारिणी सुबास सरोज ने कहा कि जनपद वाराणसी के समस्त शिक्षकों का पदोन्नति चयन वेतनमान बकाया एरियर आदि की समस्याओं का निराकरण अविलम्ब किया आय।

मंडल महामंत्री शैलेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि आरक्षण नियमों को लागू करते हुए प्रधानाचार्य का विज्ञापन प्रदेश स्तर पर निकलकर लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार पद्धति से किया आप।

मंडल उपाध्यक्ष सतरप्रकाश पटेल ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था लागू करते हुए वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय वेतन दिया आय। जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि पदोन्नति में पिछड़े वर्गों (एससी/एसटी/ओबीसी) के लिए आरक्षणव्या लागू किया आप जिला महामंत्री राम‌अवध कुमार ने कहा कि एनपीएस लेजर पर सरकारी अंशदान अंकित करते हुए जीपीएफ ऋण निकासी की तरह अधम ऋण निकासी की सुविधा प्रदान की आप।

उक्त धरना प्रदर्शन में डॉ. धम्मप्रिय, अजय कुमार रेड्‌डी, विनीय यादव, हीं. अरविन्द सिंह पटेल, डॉ. फरीद अंसारी शति प्रका गौतम, राजकिशोर, नीरज कुमार, राजमन, चन्द्रशेखर, आशीष गौतम, इंडीत प्रसाद, अजेन्द्र कुमार, प्रियंका सिंह, गैल कुमारी, नीलम मौर्या, रजना पाल, सरिता यादव, अजय कुशवाहा, प्रमित यादव, पुष्पचन्द्रसागर, धर्मन्द्र प्रसाद, साहबलाल वर्मा, सीताराम कबीर, वंशनारायण, रमेश राम, हरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पष्णू पटेल, सुभाष राम, शिवकुमार रजक, शंकनवीय राम, रामजतन पाल, कोमात याइर सामा प्रसाद, इंद्रजीत करूणांकर, गुलाब चंद, सुरेश राम, जितेन्द्र कुमार, अनूप भास्कर, योगेन्द्र सोनकर, बेजर विमल राव, काता रानी साईमन मेस्सी, रोशनलाल कनौजिया, कन्लाई राम, अनिल कुमार बैठा रमेश चन्द्र, विनोद कुमार जैसवारा, नरेन्द्र गौतम, जितेन्द्र पटेल लिचिन सोनार, सर्वेश कुमार, गिरीश पन्द्र कुशवाहा, अनुधम, झूरी राम, मिधिलेश कुमार, मनोज कुमार भारत भूषण, हरगोविन्द व्यास उपस्थित रहे।

Share.