गधे को सब गधे दिखते हैं अखिलेश यादव हैं माफियाओं के सरदार

जालौन पहुंचे प्रदेश सरकार की गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय गंगवार ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के माफिया वाले बयान पर निशाना साधा। मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि माफिया को सब माफिया दिखते हैं, जिस प्रकार गधों को सड़क पर सब गधे दिखते हैं, उसी तरह उन्हें सब माफिया दिखते हैं जबकि वह खुद माफिया के सरदार हैं। जिसका सीधा उदाहरण है कि अतीक अहमद तो मुख्तार अंसारी से उनकी कितनी करीबी रही है। यह जानता भली भांति जानती है।

बता दें कि संजय गंगवार जालौन के प्रभारी मंत्री भी है। सोमवार की शाम वह जालौन के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंगलवार को वह पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता भी की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विकास को गति देने का काम कर रही है। और यह भी कहा कि जालौन में वह चीनी मिल स्थापित करने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

वही अखिलेश यादव के माफिया वाले बयान को लेकर उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि वह खुद माफिया हैं। और जिस तरह गधे को सब गधे दिखते हैं। उसी तरह उन्हें भी सब माफिया दिखते हैं जबकि वह खुद माफियाओं के सरदार हैं जनता जान चुकी है कि कौन माफिया है इसका जवाब वह 2027 के चुनाव में देगी। वही सुल्तानपुर में हुए मंगेश एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। और ना ही अपराधी जाति देखकर गोली चलाते हैं। देश की योगी सरकार यूपी में अपराध को खत्म करने का काम कर रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन,कालपी विधायक प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी तथा और भी गन्यमान लोग मौजूद रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)