जालौन प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर काशीराम कॉलोनी में झाड़ू लगा कर किया शुभारंभ

 

 

राज्य मंत्री जिले के प्रभारी संजय सिंह गंगवार 1 दिवसीय दौरे पर जालौन आए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत काशीराम कॉलोनी में झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान किया। प्रभारी मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष उरई प्रतिनिधि विजय चौधरी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया स्वच्छता कार्यक्रम में अपने हिस्सेदारी निभाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

राज्य मंत्री ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थान पर साफ सफाई करके अपने गांव शहर व कार्यालय को सुंदर स्वच्छ बनाना है इस अभियान में अधिकारियों व आसपास के आम नागरिकों को द्वारा इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत माता को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)