बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों पर रही भारी भीड़
■अखंड रामायण पाठ हवन पूजन कन्या भोज के साथ हुआ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट : पं विवेक तिवारी पूंछ
https://focusnews24x7.com
पूँछ सेसा झाँसी बुढ़वा मंगल के मौके पर पूंछ सेसा व आसपास के हनुमान मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ जवाबी कीर्तन हवन पूजन अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया
सभी हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही कायला वन सरकार पूंछ में दालान वाले हनुमान जी गड़ी वाले हनुमान जी तालाब वाले हनुमान जी बाबा के बगीचे वाले हनुमान जी सेसा में झांडी वन सरकार और राम भक्त हनुमान मंदिर सेसा आदि हनुमान मंदिरों पर किर्तन अखंड रामायण का पाठ एवं हवन पूजन पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया गयाl
साथ ही कन्या भोज के साथ प्रसाद वितरण किया गया
नगर के रतन सिंह यादव, पंडित रूप राम तिवारी, अजय शुक्ल अज्जू , दीपक राम तिवारी चंद्रप्रकाश पाठक, चंदन सिंह यादव, लाखन सिंह यादव प्रधान, अश्वनी दुबे, बलराम तिवारी, अक्षय शुक्ला, अरुण कुमार दुबे उर्फ बारे महाराज ,रत्तीराम वर्मा ढोलक मास्टर राजेश अहिरवार सहित तमाम लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल रहे






