पचनदा का भ्रमण कर माधौगढ कोतवाली का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने ।
उरई जालौन लगातार त्यौहारो के चलते पुलिस अधीक्षक स्वयं और अपने अधीनस्थो को सक्रिय किये हुये है लगने वाले मेलो की व्यवस्थाओ को दृष्टिगत रखते हुये आज पुलिस कप्तान डा दुर्गेश कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक द्वय माधौगढ राम सिंह यादव, जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी को साथ लेकर पचनदा जगम्मनपुर का निरीक्षण कर आगामी व्यवस्थाओ पर चर्चा स्थानीय लोगो से की तदुपरांत थानाध्यक्ष संजीव कटियार रामपुरा को आवश्यक निर्देश दिये।
उसके वाद माधौगढ कोतवाली का निरीक्षण किया लगभग सब कुछ ठीक पाया अभिलेखों, विवेचनाओ सहित सभी पटलो पर नजर डाली कुछ न्यूनताये पायी जिनको शीघ्र ठीक करने को कोतवाल पप्पू यादव को कहा।
उधर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने थाना कैलिया के अन्तर्गत आने वाले गांव सलैया बुजुर्ग मे रतनगढ वाली देवी मैया पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाये परखी।
यहां पुलिस उपाधीक्षक कोच अर्चना सिंह भी साथ रही, प्रभारी निरीक्षक कैलिया राजीव बैस को मेले की अच्छी व्यवस्था के लिये सराहना की।





