इनर व्हील स्वर्ण क्लब के तत्वावधान मे स्वावलम्बी महिला मेला का हुआ आयोजन।
उरई जालौन महिला स्वावलम्बन हेतु इनर व्हील स्वर्ण क्लब के Workshops मे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरोज पाठक के मुख्य आतिथ्य व , इनर व्हील क्लब कन्नोज की अध्यक्षा बीनू दुबे के विशिष्ट आतिथ्य मे स्वावलम्बी महिला मेला का आयोजन किया गया।
मेले का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व उनका पूजन अर्चन करके किया गया जिसमे महिलाओ के स्वावलम्बन पर चर्चा की गयी साथ ही महिलाओ द्वारा स्व हस्त निर्मित सामग्री जिसका उनके द्वारा आनलाईन व्यवसाय किया जा रहा है का प्रदर्शन किया गया और उससे हो रहे आर्थिक लाभ के वारे मे बताया गया जिससे और महिलाओ को प्रेरित किया जा सके! स्थानीय क्लब की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया द्वारा आयी हूई महिला अतिथियो का माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया! चार्टेट प्रेसीडेंट पुष्पा अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, उर्वशी गुर्जर, सचिव सेक्रेट्री नूपुर कौशिक, अर्चना निरंजन ने भी अतिथियो का स्वागत किया! आज के मेले मे सुमन गुप्ता, मीनू बंसल, रश्मि गोयल, श्रद्धा गुप्ता, नेहा द्विवेदी, डा आकांक्षा, सीमा दुबे अल्पना अग्रवाल, रजनी सिंह ने विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित सामग्री वनाकर दुकाने लगायी जैसे चाय, काफी, पानी पूरी, फैंसी सूट, ज्वैलरी, भगवान की पोशाक आदि!






