महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती मनायी गयी धूमधाम से।
■पत्रकार एकता संघ के जिम्मेदारो को सम्मानित किया गया
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
झांसी, झांसी के समथर मे महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती मनायी गयी जिसमे वक्ताओ ने महाराजा खेत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा
इस आयोजन मे पत्रकार एकता संघ के झांसी जिलाध्यक्ष ग्रामीण जयपाल सिंह गुर्जर व पत्रकार एकता संघ के मण्डल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र को पगडी पहिनाकर पुष्पाहार पहिनाकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन मे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण, (मुन्ना) शिल्पकार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष उमाचरण अग्रवाल, पत्रकार एकता संघ के नगर अध्यक्ष आरिफ अली खान, तहसील अध्यक्ष जहूर अहमद, धर्मेन्द्र उदैनियां, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।






