Spread the love

माननीय प्रधानमंत्री पहुंचे बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर किए बालाजी के दर्शन साथ रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री।

■ उनके गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज भी बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

■ मौजूद  रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी

रिपोर्ट: विनय पचौरी 

आज माननीय प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालाजी के दर्शन के लिए गये।

वहां पहुंचकर उन्होंने 100 बेड की व्यवस्था वाले कैंसर अस्पताल की नींव रखी. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित भी किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हनुमान जी की कृपा मुझ पर हुई और मैंने भी पहली पर्ची निकाली।यह सुनकर पंडित धीरेंद्र भी मुस्कुराने लगे  पीएम ने आगे कहा कि  इस बार एकता के महाकुंभ में पुलिसकर्मियों ने जो काम किया है- एक साधक की तरह, एक सेवावृति की तरह, पूरी नम्रता के साथ. इस एकता के महाकुंभ में जिन पुलिसकर्मियों ने देश का दिल जीत लिया है, वो भी बधाई के पात्र हैं.
• पीएम मोदी ने कहा कि- आज कल हम देख रहे हैं महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है।

महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। यहाँ करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है, संतों के दर्शन किए हैं. अगर इस महाकुंभ की तरफ नजर करें तो सहज भाव उठ जाता है- ये एकता का महाकुंभ है.

आपको बता दें कि  छतरपुर के बागेश्वर धाम के पास 100 बेड की व्यवस्था वाले कैंसर अस्पताल की आज नीव करने के लिए पीएम मोदी पहुंचे है। सर्वप्रथम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम मोदी को बालाजी सरकार के दर्शन कराए। पीएम मोदी ने दर्शन कर आरती की।  यहाँ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर कई विशेष लोगों को निमंत्रण भेजा गया

उनके गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज भी बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे ।

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज खजुराहो एयरपोर्ट से बागेश्वर धाम के लिए पहुंचे हैं। साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद हैं।
252 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह हॉस्पिटल लगभग तीन साल में बनकर तैयार होगा।

यहां गरीबों का मुफ्त इलाज होगा और अन्य मरीजों का कम खर्च में इलाज किया जाएगा। वही बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि अब लोगों को दिल्ली मुंबई और अन्य दूर दराज शहरों में इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा अब मंदिर मे बालाजी के आशीर्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान धाम पर मिलेगा

 

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters