आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी 06 मार्च को, प्रवेश केवल पंजीकृत आवेदकों को
देवरिया जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि आबकारी दुकानों के वर्ष 2025-26 के व्यवस्थापन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 06 मार्च को अपराह्न 02:00 बजे से 03:45 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (निकट केंद्रीय विद्यालय), देवरिया-सलेमपुर रोड, देवरिया के मल्टी परपज हॉल में संपन्न होगी।
ई-लॉटरी स्थल पर केवल आवेदकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए ई-लॉटरी पोर्टल से जारी फोटोयुक्त पंजीकरण स्लिप अनिवार्य होगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली जाएगी। कोई भी व्यक्ति शस्त्र या अन्य हथियार लेकर ई-लॉटरी परिसर में प्रवेश न करें। महिला आवेदकों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।





