Spread the love

 होली और रमजान के त्योहारों को लेकर थाना परिसर में आज बैठक आयोजित की गई।

■ थाना परिसर में उपजिलाधिकारी मोठ प्रदीप कुमार एव क्षेत्राधिकारी मोठ देवेंद्र नाथ मिश्रा भी शांति समिति की बैठक रहे उपस्थित। 

पूॅछ। होली व रमजान के त्यौहार से संबंधित सभी लोग आपसी प्रेम भाव सौहार्द एवं भाई चारे के साथ मिलकर मनाएं शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप ही दोनों त्योहारों को मना कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करें।

उक्त बातें स्थानीय थाना परिसर में उपजिलाधिकारी मोठ प्रदीप कुमार एव क्षेत्राधिकारी मोठ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने शांति समिति की बैठक में कहीं उन्हों

ने आए हुए गणमान्य नागरिकों से अपील की कि रमजान एवं होली के पावन पर्व को खुशी खुशी एक दूसरे से मिलकर मनाए।
सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
नमाज के वक्त डीजे आदि का प्रयोग ना करें

थाना प्रभारी पूंछ जेपी पाल ने भी आए हुए समस्त लोगों से दोनों त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की

बैठक में भाजपा मंडल पूंछ मण्डल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर , लाखन सिंह यादव प्रधान पूंछ, पं चेतराम तिवारी, निंरपत सिंह राजपूत ,रामराजा राजपूत,जीतू यादव समाज सेवी, खुदा बक्श सेसा, इकबाल खान, डाक्टर यूनिस खान, हाफिज अली चिश्ती,अशोक कुमार,कृष्ण गोपाल , साकिर खान पूंछ, नरेंद्र सविता ,नीरज लखेरा, रामकुमार गोस्वामी ,अजय शुक्ल, रिंकू तिवारी, सुनील तिवारी, विकास अग्रवाल, सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

 

Share.