ओरछा में भव्य श्रीराम महोत्सव: कला, संस्कृति और आध्यात्म का संगम
रिपोँट : विनय पचौरी
ओरछा। धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा के रुद्राणी कला ग्राम में सप्त दिवसीय श्रीराम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक महोत्सव में देश के प्रसिद्ध विद्वानों के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों और फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों ने भाग लिया।
श्रीराम महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मानवता के मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना था। रुद्राणी कला ग्राम की संस्थापक और प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी बुंदेला ने कहा कि यह आयोजन श्रीराम के आदर्शों को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित करने का प्रयास है।
इस आयोजन की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। बेतवा नदी के किनारे आयोजित इस भव्य उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचनकर्ताओं ने रामकथा का रसपान कराया।
“परशुराम-लक्ष्मण संवाद” की शानदार प्रस्तुति
राम महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। कोंच की ओर से प्रस्तुत “परशुराम-लक्ष्मण संवाद” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कलाकारों की सूची:
-
राम: प्रमोद सोनी
-
लक्ष्मण: कार्तिक त्रिपाठी
-
परशुराम: अर्पित बाजपेई
-
रूप सज्जा: रूपेश स्वर्णकार
-
वस्त्र सज्जा: राघवेन्द्र तिवारी
-
निर्देशक: संजय सिंघाल
इस भव्य आयोजन ने ओरछा को एक बार फिर संस्कृति, अध्यात्म और कला के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित किया।




