Spread the love

ईद उल फितर पर गले मिलकर दी मुबारकबाद, नमाज अदा कर मांगी देश में अमन-चैन की दुआ

संवाददाता: पं. विवेक तिवारी  पूंछ

झांसी के पूंछ कस्बे में एरच रोड स्थित जामा मस्जिद में रमजान माह के बाद ईद की नमाज अदा की गई। इसमें स्थानीय और क्षेत्रीय नमाजियों सहित समुदाय के लोग शामिल हुए। निर्धारित समय पर मस्जिद में एकत्र होकर सभी ने ईद की नमाज अदा की और इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, शिकवे-गिले भुलाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर आयोजक समिति की ओर से नमाजियों को नाश्ता और खीर वितरित की गई। छोटे बच्चों को ईदी दी गई और जरूरतमंदों को खैरात बांटी गई। इससे पहले, रविवार शाम को कस्बे के लाखन सिंह साईं द्वारा रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया था। वहीं, लोगों ने ईद के चांद का दीदार भी किया था।

ईद के इस खास अवसर पर मस्जिद को भव्य रूप देने के लिए आयोजक समिति के सदस्यों ने पूरी रात मेहनत की। राहगीरों के लिए विशेष शरबत का वितरण किया गया, जिससे सभी ने त्यौहार की खुशियों को साझा किया।

इस दौरान हाफिज शमशुल हसन, अहमद मास्टर, शाकिर मंसूरी, कल्लू ड्राइवर, महबूब खान, सिकंदर खान, नसीर मंसूरी, इस्लाम राईन, सुलेमान, यासीन, शेरू खान, आरिफ, हसन, इशरार, अयान, अस्लान, दीन मुहम्मद, शरीफ ड्राइवर, सानू के अलावा रामकुमार यादव, लाखन साईं, जितेंद्र यादव, आनंद गोस्वामी, जापानी साहू, राजू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share.