पूंछ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नव संवत्सर, भारत माता के चित्र पर किया तिलक और पुष्प अर्पण
संवाददाता: पं. विवेक तिवारी, पूंछ
पूंछ, झांसी – कस्बा पूंछ में आज श्रद्धा और उल्लास के साथ नव संवत्सर 2082 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बेवासियों ने एकत्रित होकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और तिलक कर नव संवत्सर का स्वागत किया।
आयोजकों ने इस अवसर पर बताया कि जहां अधिकांश लोग अंग्रेजी नव वर्ष को मनाते हैं, वहीं अब समय और जागरूकता के साथ सनातनी परंपराओं का महत्व पुनः स्थापित हो रहा है। सनातन परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारंभ होता है, जिसे विक्रम संवत कहा जाता है। यह संवत्सर प्राचीन काल में उज्जैन के महान शासक महाराज विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ हुआ है।
इस पावन अवसर पर चेतराम तिवारी, गुरदीप गुर्जर, राजेश सिंह सेंगर, रामराजा राजपूत, पवन परिहार, दीपक तिवारी, पुत्तन, राव परिहार समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया।
संवाददाता: पं. विवेक तिवारी, पूंछ




