हर्षोल्लास, अमन और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद
जालौन: ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म में सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईद को आपसी सौहार्द, प्रेम और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई, जहां मुल्क की अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। इस्लामिक परंपरा के अनुसार, अल्लाह तआला ने सदक़ा-ए-फ़ित्र के जरिए ज़रूरतमंदों की मदद करने का हुक्म दिया है, जिसे निभाते हुए लोगों ने गरीबों और मुस्तहिकों को सहायता प्रदान की।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। सीईओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह और उमेश पांडे सुबह से ही सुरक्षा की कमान संभाले रहे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद के इस पावन अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, फोकस न्यूज 24×7






