Spread the love

थानेदार ने बुजुर्ग महिला को भोजन करा पेश की मानवता की मिशाल

गौरीबाजार, देवरिया: समाज में जहां पुलिस बल को सख्ती और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, वहीं गौरीबाजार थाने के थानेदार विनोद कुमार सिंह ने करुणा और संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल पेश की।

एक असहाय बुजुर्ग महिला को भोजन कराकर उन्होंने मानवता को सजीव कर दिखाया।

सड़क किनारे भूखी-प्यासी और असहाय अवस्था में बैठी महिला को देखकर थानेदार विनोद कुमार सिंह ने उसमें अपनी माँ की छवि देखी। उन्होंने तुरंत प्रेमपूर्वक महिला को भोजन कराया और उसके सम्मान का ध्यान रखते हुए हर संभव मदद की।

इस नेक कार्य ने न केवल महिला का पेट भरा, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों के प्रति दया और सहानुभूति ही सच्ची इंसानियत है। आमजनमानस में इस घटना की सराहना हो रही है और थानेदार विनोद कुमार सिंह की दरियादिली की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।

Focus News 24×7 के लिए बने रहिये हमारे  रिपोर्टर अख्तर अली देवरिया के साथ ।

Share.