नाथद्वारा में देशभक्ति का सैलाब | विधायक विश्वराज जी मेवाड़ और सांसद महिमा कुमारी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा रैली
राजस्थान के नाथद्वारा में आज दिखा अद्भुत नज़ारा…
सड़कें देशभक्ति के रंग में रंग गईं…
हवा में लहराते तिरंगे, कानों में गूंजते देशभक्ति गीत…
और कदम से कदम मिलाकर चल रहे हज़ारों लोग…
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक विश्वराज जी मेवाड़ और सांसद श्रीमती महिमा कुमारी ने किया।
शहर के हर कोने में देश के प्रति प्रेम और एकता का संदेश पहुंचाने के लिए यह विशाल रैली निकाली गई।
बच्चे, युवा और बुजुर्ग—हर कोई हाथों में तिरंगा थामे डीजे की देशभक्ति धुनों पर झूम रहा था।
“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा नाथद्वारा गूंज उठा।
रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सड़कों के किनारे खड़े लोग भी इसमें शामिल होते गए।
यह नज़ारा न सिर्फ देखने वालों के दिलों को छू गया बल्कि एक बार फिर साबित कर गया कि देशभक्ति की ज्वाला हर दिल में जलती है।
Focus News 24×7 की विशेष कवरेज में हमने इस पूरे जोश और जज़्बे को आपके लिए कैद किया…
क्योंकि तिरंगे का सम्मान… हर हिंदुस्तानी का अभिमान है।





