विश्व हिंदू परिषद 14 अगस्त को मनाएगा अखंड भारत संकल्प दिवस

चिरगांव (झांसी) विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहसत्संग प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे के नेतृत्व में तथा नगर अध्यक्ष अखिलेश नगरिया की अध्यक्षता में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम 14 अगस्त को शाम 6:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, बस स्टैंड परिसर में संपन्न होगा।
इस आयोजन की जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद जयनारायण नामदेव ने दी।

अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी एकत्र होकर अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने का संकल्प लेंगे और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देंगे।

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी चिरगांव

Share.