चेहल्लुम पर्व को लेकर समथर में शांति समिति की बैठक संपन्न

भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील मोठ और समथर से एक अहम खबर…
चेहल्लुम पर्व के मद्देनज़र आज थाना परिसर, समथर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की।

बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि त्योहार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और शान के साथ झंडारोहण करने का संदेश भी दिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष पत्रकार एकता संघ जयपाल सिंह गुर्जर, कौशिक खान उर्फ कय्युम ठेकेदार, हाफिज आरिश, अखलेश खटीक, असलम खान उर्फ भूरे, मुख्तार आलम, हारून रशीद, मसूद खां समेत सभी पुलिसकर्मी और पत्रकार साथी मौजूद रहे।

तहसील संवाददाता जयपाल गुर्जर की रिपोर्ट।

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI